22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

पधर स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

एसडीएम पधर ने बतौर मुख्यथिति के तौर पर की शिरकत

पधर

रावमा पाठशाला पधर में पधर खण्ड स्तरीय अंडर 19 खेल कूद प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हुई। इस सम्पन्न समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बटोर मुख्यथिति के तौर पर शिरकत की ।
इस खेलकूद प्रतियोगिता में पधर खण्ड की 29 पाठशालाओं से आए हुए छात्रों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्यतिथि ने प्रतिभागी छात्रों को शुभ सन्देश व आर्शीवाद दिया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यावाद व आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में बॉलीवल में स्थानीय पाठशाला पधर प्रथम कुफरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कबड़ी में रोपा ने प्रथम व स्थानीय पाठशाला पंधर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिन्टन में स्थीय पाठशाला पधर प्रथम व कुफरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया । खो-खो में थलटूखोड प्रथम व गवाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
चैस में झटीगरी ने प्रथम व पधर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मार्चपास् में रोपा ने प्रथम व स्थानीय पाठशाला पधर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह ऑलराऊड वेस्ट का खिताब स्थानीय पाठशाला के पधर ने प्राप्त किया। अन्त में मुख्यतिथि ने उन सभी खिजेता खिलाडियों को इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया ।

Related posts

Mandi:देवभूमि में सख्ती- सोशल मीडिया पर देव खेल की वीडियो पोस्ट करने पर रोक, अनधिकृत अकाउंट्स बंद

Admin

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी अनुसूचित जाती मोचा के अध्यक्ष किशोर ने उतारी अपनी टीम

Admin

सीएम आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष पैकेज के तहत वितरित करेंगे राहत राशि

Admin

Leave a Comment