25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Mandi

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को ‘आयुष्मान भव’ योजना शत प्रतिशत कवरेज हो सुनिश्चित ।


एसडीएम पधर

पधर

उपमंडल पधर मे ‘आयुष्मान भव’ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य योजनाओं की शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजनाओं के व्यापक विस्तार को समर्पित इस अभियान को 13 सितंबर को लॉंच किया गया है। यह अभियान सेवा पखवाड़े में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। उपमंडल पधर में भी इस अवधि में अभियान चलाया जाएगा।
इसे लेकर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने उपमंडल पधर के खंड चिकित्सा अधिकारी जिला परिषद सदस्य, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास अधिकारी, पंचायत प्रधानों साथ विशेष बैठक की। उन्होंने उपमंडल पधर मे आयुष्मान भव अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन के साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का फायदा अंतिम लाभार्थी तक पहुंचे।
एसडीएम पधर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सभी स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक विस्तार सुनिश्चित करना है, जिससे उनका शत प्रतिशत लाभ लोगों को प्राप्त हो सके। आयुष्मान भव में आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा और आयुष्मान मेला से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए उपमंडल पधर में समस्त ग्राम सभाओं, ग्रामीण स्वच्छता और पोषण समितियों, जन आरोग्य समितियों आदि मचों को माध्यम बनाया जाएगा। वहीं इसकेे तहत 2 अक्तूबर को ग्राम सभा का आयोजन व हेल्थ वेलनेस केंद्रों में सामूहिक जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा l

ये रहे उपस्थित
खण्ड चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता, बीडीओ पधर विनय चौहान, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र सैनी, जिला परिषद सदस्य रविकांत ,ग्राम पंचायत प्रधान हेमंत कुमार और
अन्य विभाग से आए अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे
.

Related posts

हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

Admin

अपनी ओछी मानसिकता से बाज आये सिलग पंचायत के प्रधान व उपप्रधान , पीर सहाय ठाकुर

Admin

22 मई को ज्ञानधारा के प्रवाह में डुबकी लगाएंगे हजारों श्रद्धालु

Admin

Leave a Comment