September 6, 2026
Baijnath

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर काठक सकडी से दुर्ग सड़क को जोड़ने हेतु आवेदन किया

बैजनाथ 1अक्टूबर (वीर खड़का)

ग्राम सुधार सभा सकड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल बैजनाथ के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल से मिला व उनसे श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर काठक सकडी से दुर्ग सड़क को जोड़ने हेतु आवेदन किया ।
इस मौके पर सभा के सदस्यों ने बताया की बाबा बालक नाथ काठक मंदिर आसपास के दर्जनों इलाकों की जनता का आस्था का प्रतीक है। मगर धार इलाके चढ़ियार से आने वाले लोगों को 30 से 35 किलोमीटर का चक्कर लगाकर इस मंदिर में पहुंचना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अगर बाबा बालक नाथ जी मंदिर काठक से दुरुग सड़क संपर्क मार्ग जुड़ जाए तो धार इलाके के गुजरेडा दुर्ग तिनबड जयसिंहपुर भूलाना संसाई चढियार के साथ लगती दर्जनों पंचायत की जनता को लाभ होगा ।उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ जी की मान्यता है कि जब भी किसी परिवार में शादी होती है तो सबसे पहले वह नव दंपति को इसी मंदिर में आते हैं । यही नहीं जब भी कोई फसल पैदा होती है नई फसल लगती है उसके उपरांत भी लोग इस मंदिर में जातर चढ़ाने आते हैं ।उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल से कहा की इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालकर इसका निर्माण कार्य करवाएं।जो इलाके की जनता पर उपकार होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक सच्चे जन सेवक-रिशव पांडव

Admin

बैजनाथ के मझेरना पंचायत के दिव्यांग को नहीं मिल रहा मनरेगा में रोज़गार।

Admin

बड़े हादसे के इंतजार में है लोक निर्माण विभाग। लगाया जुगाड: ड्रमों के सहारे टिकाया रेन शेल्टर।

Admin

Leave a Comment