August 18, 2026
Dharamshala

मानहानि मामले में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को हाई कोर्ट का नोटिस

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने धर्मशाला के पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ दायर मानहानि से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट के एडिशनल रजिस्ट्रार ने इस मामले में प्रतिवादी बनाए गए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस मानहानि से जुड़े दीवानी मुकदमे का नोटिस जारी किया है.

सुधीर शर्मा ने इससे पहले एक लीगल नोटिस जारी कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से माफी मांगने और मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी. सुधीर शर्मा का आरोप है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने भाषणों में बार-बार उन पर कीचड़ उछाला. सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम ने उनपर कई अपमानजनक टिप्पणियां की है, जिससे उनकी मानहानि हुई है. सुधीर शर्मा की ओर से दायर मामले के अनुसार सीएम सुक्खू ने उन पर कई झूठे आरोप और गलत टिप्पणियां की है.

दलील है कि उन पर 15 करोड़ में बिकने के झूठे आरोप लगाए गए और सबूत होने की बात फैलाई, लेकिन सीएम अब तक एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए.

Related posts

हिमाचल का सपूत अरुणाचल प्रदेश में हुआ शहीद, 2 महीने पहले हुई थी शादी

Admin

Dharamshala: शादी का झूठा वादा कर फर्जी एक्साइज इंस्पेक्टर बन युवती से दुष्कर्म

Admin

शिमला की तर्ज पर बनेगा नगरोटा शहर में माल रोड: आर.एस बाली

Admin

Leave a Comment