21.4 C
Baijnath
September 20, 2026
Dharamshala

आपदा के समय मैं तो फिल्म की शूटिंग में थी व्यस्त, मां और बेटा कौन सी शूटिंग में थे बिजी

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ताबड़तोड़ चुनावी दौरा कर रही है. इस कड़ी में कंगना आज शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह पर जमकर प्रहार किया. कंगना ने कहा हिमाचल में जब आपदा आई तो मैं फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी. लेकिन ये दोनों मां-बेटे कौन सी शूटिंग में बिजी थे.

कंगना ने कहा, “ये लोग मुझसे सवाल पूछते हैं कि हिमाचल में जब आपदा आई तो मैं कहां थी. मैं उस समय न तो किसी संगठन में थी और न सरकार में थी. मेरा जितना भी सामर्थ्य था मैंने उतनी हिमाचल की मदद की. आपदा के समय में फिल्म शूटिंग में बिजी थी, लेकिन मैं मां-बेटे से पूछना चाहती हूं जब हिमाचल में आपदा आई तो दोनों कौन सी शूटिंग में बिजी थे”.

Related posts

डीसी ने टीम भावना से काम को दिया श्रेय, दोहराई नशा मुक्त हिमाचल अभियान को इसी प्रकार गतिमान रखने की प्रतिबद्धता

Admin

हिमाचल में चि*ट्टे की सप्लायर मां-बेटी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कनाडा भागने की फिराक में थी दोनों

Admin

नादौन में सैर करने निकले युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

Admin

Leave a Comment