19.8 C
Baijnath
September 21, 2026
Chamba

प्रियंका गांधी से नहीं संभल रहा अपना घर, दूसरों पर कर रही टिप्पणियां”: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी की हिमाचल के चंबा और चंबी में चुनावी रैलियों पर तंज कसते हुए कहा प्रिंयका गांधी से अपना घर संभाला नहीं जा रहा और वह दूसरों पर टिप्पणियां कर रही हैं.

हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को ब्राहलडी, गाहरा, भलेडा और भोरंज में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. इस अवसर पर अनुराग ठाकुर का विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वहीं, अनुराग ठाकुर ने लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की.

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस की रैलियों से बड़ी भाजपा की नुक्कड़ बैठकें हो रही हैं. जनता बढ़-चढ़ कर भाजपा की नुक्कड़ बैठकों में भाग ले रही है. उन्होंने जनता का जोश पीएम मोदी के लिए बहुत ज्यादा है.

कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता का रोष सामने आ रहा है. उन्होंने कहा कांग्रेस बाद में आई और पहले लोगों को सुविधाओं को बंद कर दिया जिसका जवाब अब जनता पहली जून को भाजपा के पक्ष में वोट कर देगी.

सुक्खू सरकार पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपनी गारंटियों को पूरा नहीं किया. प्रदेश में कांग्रेस के राज में माइनिंग माफिया, चिट्टा माफिया और शराब माफिया बढ़े हैं. वहीं हिमाचल सरकार को अनुराग ठाकुर ने ठगों की सरकार बताया.

Related posts

Chamba News : सीएम सुक्खू ने चंबा के अनाथ बच्चों से की वीडियो कॉल, शिक्षा और भविष्य का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन

Admin

Chamba News: भारी बारिश और भूस्खलन के बीच मणिमहेश यात्रा ,5,000 श्रद्धालु भरमौर से पैदल कलसुईं पहुंचे, प्रशासन ने 39 बसें और 25 टैक्सियां तैनात कीं

Admin

चंबा में डॉक्टरों का कमाल, ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से निकाली इतने किलो की रसौली

Admin

Leave a Comment