21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Chamba

आचार संहिता के बीच एक्शन मोड में निर्वाचन आयोग, चंबा जिले में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा नकदी जब्त

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को पारदर्शी और भयमुक्त बनाए रखने के लिए हिमाचल प्रदेश में सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. इस दौरान कानून व्यवस्था का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है. इस कड़ी में चंबा जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न स्तर पर जांच व निगरानी टीमों को लगाया गया है. ये जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी.

1,05,01,145 नकदी जब्त

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते चंबा जिले में लागू सख्त कानून व्यवस्था की बदौलत अब तक कुल 1 करोड़ 5 लाख 1 हजार 145 की नकदी , मादक पदार्थ तथा अन्य वस्तुएं जब्त की जा चुकीं हैं. जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र भरमौर में 6 लाख 98 हजार 143 रूपए, विधानसभा क्षेत्र भटियात में 13 लाख 49 हजार 583 रुपए, विधानसभा क्षेत्र चंबा में 50 लाख 36 हजार 604 रुपए, विधानसभा क्षेत्र चुराह में 7 लाख 80 हजार 581 रुपए और विधानसभा क्षेत्र डलहौजी में 26 लाख 36 हजार 234 रुपए की नकदी मादक पदार्थ और अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं.

20,989 लीटर शराब जब्त

जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चंबा जिले में अब तक 20,989 लीटर शराब जब्त की गई है. जिसकी कीमत 60,13,848 रुपए है. जिले में 10.627 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी कीमत 40 लाख 99 हजार 312 रुपए है. इसके अलावा जिला में 3 लाख 86 हजार 800 रुपए की नगदी सहित 1 हजार 185 रुपए की 237 अन्य वस्तुएं भी जब्त की गई हैं.

Related posts

Chamba: जेल से फरार कैदी ने ताया पर चलाई गो.ली, पुलिस ने शुरू की तलाश

Admin

हिमाचल में जंगलों की आग ने पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 7122 घटनाएं दर्ज

Admin

प्रियंका गांधी से नहीं संभल रहा अपना घर, दूसरों पर कर रही टिप्पणियां”: अनुराग ठाकुर

Admin

Leave a Comment