January 22, 2026
Kangra

नूरपुर में पंजाब के पर्यटकों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़, सोशल मीडिया पर हिमाचल के बारे में फैला रहे झूठ: ADG अभिषेक त्रिवेदी

शिमला: हिमाचल जैसे शांतिपूर्ण राज्य की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर पर्यटकों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र में पंजाब के पर्यटकों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार नहीं हुआ है, बल्कि इन्हीं पर्यटकों ने होटल की पार्किंग में खड़ी पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की कुल पांच गाड़ियों के साथ तोड़-फोड़ की और मौके से भाग गए. यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पुलिस के एडीजी लॉ एंड आर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

एडीजी अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए पुलिस जिला नूरपुर के थाना डमटाल के अधीन एक क्षेत्र का वीडियो वायरल किया जा रहा है. जिसमें ये भ्रम फैलाया जा रहा है कि पंजाब राज्य से संबंधित कुछ गाड़ियों के साथ तोड़-फोड़ की गई है. इन वीडियो के जरिए हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोगों के व्यवहार को लेकर और हिमाचल प्रदेश पुलिस की छवि को धूमिल करने किया जा रहा है.

एडीजी अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांतिपूर्ण प्रदेश है. हिमाचल पुलिस हमेशा पर्यटकों का सदैव सत्कार करती है. उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर के डमटाल में गाड़ियों की तोड़फोड़ की ये घटना 17 जून की है. पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज से ये पता चला है कि 17 जून को रात 12 बजे के करीब होटल के एंड हिल्स में पंजाब के दीनानगर क्षेत्र के तीन व्यक्ति आए और होटल प्रबंधन से कमरा किराए पर मांगा. होटल प्रबंधन ने उस समय सभी कमरे बुक होने के चलते कमरा किराए पर देने में अपनी असमर्थता जताई. जिसके बाद तीनों पंजाब के युवक होटल के बाहर पार्किंग में बैठे और वहां से जाते समय पार्किंग में खड़ी लोगों की कुल 5 गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए. ये गाड़ियां पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पर्यटकों की थी.

जिसके बाद होटल प्रबंधन की ओर से पुलिस थाना डमटाल में इस हुड़दंग की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी फौरन मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. एडीजी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि इस घटनाक्रम में होटल मालिक द्वारा पर्यटकों से सहानुभूति जताते हुए उनकी गाड़ियों के नुकसान की भरपाई की गई और इसके साथ ही उनके होटल में ठहरने और खाने-पीने का खर्चा भी नहीं लिया गया. इस संबंध में किसी भी गाड़ी के मालिक ने किसी भी प्रकार की मारपीट या अन्य कोई भी शिकायत पुलिस थाना डमटाल में दर्ज नहीं करवाई है.

Related posts

बनखंडी में स्थापित होगा भारत का पहला IGBC प्रमाणित चिड़ियाघर, CZA से मिली मंजूरी

Admin

नूरपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो आरोपी चंडीगढ़ से किए गिरफ्तार

Admin

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के नाम पर हिमाचल में हो रहा भ्रष्टाचार, पूर्व मंत्री ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Admin

Leave a Comment