25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Bilaspur

बिलासपुर सर्किट हाउस के पास फायरिंग, सौरभ पटियाल उर्फ फांदी को लगी गोली, पकड़ में आया एक आरोपी

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर सर्किट हाउस के नजदीक गोलीकांड हुआ है. घटना में सौरभ पटियाल उर्फ फांदी गोली लगने से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी. घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए पहुंचाया गया, लेकिन यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया.

हमले में घायल व्यक्ति के बारे में बताया जा रहा है कि वह पूर्व विधायक सदर बंबर ठाकुर के ऊपर हुए हमले मामले में संलिप्त रहा है. वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान भी मौके पर पहुंच गए हैं. डीएसपी इस मामले से जुड़ी हर पहलू पर गहनता से जांच कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि कई बार फायरिंग की गई है. जिसमें एक गोली सौरभ पटियाल उर्फ फांदी को लगी है. वहीं, इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है. डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

हिमाचल में युवक के पेट से निकले 33 सिक्के, देखकर डॉक्टर भी रह गए हक्के बक्के

Admin

हिमाचल में ड्रग्स माफिया: पुलिस जवान दूसरी बार चिट्टे के साथ पकड़ा, बिजली कर्मचारी भी गिरफ्तार

Admin

पूर्व थाना प्रभारी समेत 13 लोगों पर केस दर्ज, झूठे केस में फंसाने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप

Admin

Leave a Comment