22.1 C
Baijnath
September 6, 2026
Kangra

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

काँगड़ा 3जुलाई 2024( विकास)

कांगड़ा: जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक जूस विक्रेता से गन्ने का रस पीने के दौरान ली गई फोटो के वायरल होने से पुलिस व सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सीमा से सटे जिला कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र के साथ लगते नंगलभूर बाजार में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गन्ना जूस विक्रेता के पास 3 व्यक्तियों ने जूस पिया जो सीमा सुरक्षा बल की वर्दी में थे लेकिन उनका हुलिया सुरक्षा बलों जैसा नहीं था। इसकी सूचना मिलते ही पंजाब के पठानकोट जिले की पुलिस और हिमाचल के जिला नूरपुर की पुलिस सहित सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। क्यूआरटी सहित पुलिस बल को संवेदनशील स्थान पर तैनात कर दिया गया है।

Related posts

कांगड़ा : बगलामुखी मंदिर के पास ट्रक ने मैगी खाते दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Admin

युवक से 108.24 ग्राम चरस बरामद

Admin

Kangra News: एक नशे की कॉल से हिल गया कांगड़ा पुलिस, फिर जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे

Admin

Leave a Comment