21.3 C
Baijnath
October 9, 2026
Hamirpur

CM सुक्खू ने BJP प्रत्याशी पर कसा तंज, लोगों की मांगों को लेकर नहीं अपने इस्तीफे के लिए दिया धरना

हमीरपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. सीएम ने इस मौके पर बल्ह व बलोह में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया.

इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, भोरंज के विधायक सुरेश व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. सीएम सुक्खू ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा आजाद विधायक के तौर पर आशीष शर्मा को त्यागपत्र देने की जरूरत नहीं थी. निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए आशीष शर्मा ने विधायक पद से त्यागपत्र दिया और हमीरपुर की जनता के वोट का सौदा किया.

मुख्यमंत्री ने कहा आशीष शर्मा लोगों की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठते तो बात को माना जा सकता था पर वह अपना इस्तीफा कबूल करवाने के लिए धरने पर बैठे. सीएम ने कहा अगर उन्हें कांग्रेस पार्टी का साथ पसंद नहीं था तो वह निर्दलीय विधायक के तौर पर भाजपा को समर्थन दे सकते थे लेकिन उन्होंने इस्तीफा ही दे दिया जो समझ से परे है.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा के लिए वोट की अपील की. उन्होंने कहा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार मुख्यमंत्री के साथ और हाथ के साथ चलेगी. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. यह तीन विधानसभा सीटें हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ हैं. वहीं, 13 जुलाई को चुनाव परिणाम आएगा

Related posts

नादौन में कार पार्क करने को लेकर विवाद, महिला को आधा KM तक घसीटते हुए ले गया चालक*

Admin

हमीरपुर: बाबा बालक नाथ मंदिर के पास श्रद्धालु ने दरात लहराया, माहौल तनावपूर्ण

Admin

15 फरवरी तक करवा लें बिजली मीटर की E-KYC, वरना धोना पड़ेगा सब्सिडी से हाथ

Admin

Leave a Comment