30 C
Baijnath
June 6, 2026
Shimla

Electric Vehicle: प्रदेश में चलेंगे पर्यावरण फ्रेंडली ई-वाहन

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने जहां प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की है, वहीं वेदेज ग्रुप ने पहली बार हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ई-रिक्शा व ई-वाहन का सफल ट्रायल किया है। यह ट्रायल गत वीरवार को कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप देवधाम मैं करवाया गया। इस मौके पर एसपी कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा, डीपीआरओ शेर सिंह शर्मा, एपीआरओ कुल्लू अनिल गुलेरिया व नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिऐशन के प्रधान धनेश गौत्तम विशेष अतिथि तथा वेदेज ग्रुप के कंट्री हैड नवनीश चोपड़ा भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि शालिनी अग्रिहोत्री ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में पर्यावरण फ्रेंडली वाहनों का ही प्रचलन होगा। उन्होंने कहा कि पथ परिवहन निगम ने जहां इस तरह के बड़े वाहनों की शुरुआत की है, वहीं वेदेज ग्रुप ने जिस तरह से छोटे वाहनों ई-रिक्शाए ई-स्कूटी, ई-लोडर, ई-कार का प्रचलन शुरू किया है वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के ही वाहनों का प्रचलन होगा, क्योंकि हिमालय को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को पर्यावरण के दुष्प्रभावों से बचाना है।

वेदेज ग्रुप के फाउंडर राम शर्मा ने ई रिक्शा व ई-वाहनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक ई-रिक्शा व ई-वाहन देश के 14 राज्यों में चल चुके हैं और उम्मीद है कि भारत सरकार की योजना के तहत 2030 तक पूरे देश में
ई-रिक्शा का ही प्रचलन होगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में इस तरह के ई-वाहनों का पहली बार ट्रायल किया है और उम्मीद है कि प्रदेश सरकार शीघ्र ऐसे वाहनों के चलने की अनुमति देगी। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के चलने से जहां क्लीन हिमालय, ग्रीन हिमालय का सपना पूरा होगा, वहीं देश को पर्यावरण के दुष्प्रभावों से पूरी तरह से मुक्त करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वाहन जहां पर्यावरण को बचाएंगे, वहीं कम खर्चे में अधिक कमाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मात्र 12 रुपए के इलेक्ट्रिक चार्ज खर्चे से इस तरह के वाहन 100 किलोमीटर तक चल पाएंगे।

नई दिल्ली में हो चुकी है इलैक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत

वेदेज ग्रुप के फाउंडर राम शर्मा ने बताया कि उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए इलैक्ट्रिक वाहनों के प्रचलन को शुरू किया है। इसी कड़ी में राम ने दिल्ली में ई-रिक्शा वाहनों को लॉन्च करके शुरुआत की है और अब हिमाचल के जिला कुल्लू में इन वाहनों की शुरुआत की गई, ताकि देश को बढ़ते पर्यावरण प्रदुषण के दुष्परिणामों के खतरे से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जहां डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री विश्व में बहुत तेजी से लोगों को रोजगार मुहैया करवा रही है।

2014 में संस्था की स्थापना

कुल्लू निवासी राम शर्मा ने 2014 में वेदेज ग्रुप संस्था की स्थापना की और चंडीगढ़ से पूरे देश में आयुर्वेद, ओर्गानिक खेती को बढ़ावा देने के साथ अब पर्यावरण को बचाने के लिए इलैक्ट्रिक वाहन को लाकर एक नई पहल की है। राम शर्मा ने नई दिल्ली और बड़ोदरा में ई-वाहनों के प्लांट शुरू कर दिए है।

Related posts

हिमाचल में अब सेकेंडरी स्कूल-कॉलेज होंगे डिनोटिफाई, शिक्षा मंत्री ने बताया किस आधार पर लिया गया फैसला

Admin

सीएम सुक्खू के कुपवी दौरे पर डिनर मेन्यू से जुड़ा विवाद, पंचायत प्रधान ने दर्ज करवाई FIR

Admin

खत्म हुआ पटवारी-कानूनगो का विरोध प्रदर्शन, 1 महीने बाद आज से शुरू हो रही ऑनलाइन

Admin

Leave a Comment