August 18, 2026
Shimla

हिमाचल में इतना महंगा हुआ सीमेंट का बैग, नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिए हैं। सीमेंट के दाम में 10 रुपए प्रति बैग का इजाफा किया गया है। शिमला में अभी तक 460 रुपए प्रति बैग की दर से सीमेंट मिल रहा था, जो अब 470 रुपए प्रति बोरी मिलेगा। इसी तरह से पूरे प्रदेश में सीमेंट के दाम में 10 रुपए का इजाफा हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह तक सीमेंट के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बताया जाता है कि तीन महीने पहले कंपनियों ने दाम में प्रति बैग 30 रुपए की कटौती की थी। 30 रुपए तक दाम गिराने के बाद अब कंपनियों ने इसमें 10 रुपए का इजाफा किया है, जिसके और बढऩे की आशंका है। बता दें कि सीमेंट सरकार के अधीन नहीं है और इसमें जो भी बढ़ोतरी होती है, वह कंपनियां अपने हिसाब से करती हैं। इसे सरकार ने नियंत्रण से बाहर रखा है। हिमाचल प्रदेश में सीमेंट बनाया जाता है, मगर यहीं पर महंगा मिलता है।

प्रदेश में तीन सीमेंट कंपनियां (एसीसी, अंबुजा और जेपी सीमेंट) उत्पादन कर रही हैं। सीमेंट महंगा हो जाने से निर्माण कार्यों पर असर पड़ेगा। सरकार द्वारा जो सीमेंट खरीदा जाता है, उसके दाम में भी इजाफा होगा और उससे सरकारी निर्माण कार्य भी महंगा होगा। हालांकि सरकार कंपनियों के साथ रेट कॉन्ट्रेक्ट करती है, मगर उसमें भी समय-समय पर बदलाव होता रहता है। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में सीमेंट और ज्यादा महंगा मिलेगा। बता दें कि सीमेंट का दाम दूरी के हिसाब से तय होता है, क्योंकि इसमें ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी जोड़ा जाता है। फिलहाल डीलरों को कंपनी की तरफ से सीमेंट के दाम 10 रुपए प्रति बैग बढ़ाए जाने के निर्देश पहुंच गए हैं।

Related posts

हिमाचल में गर्मी ने तोड़े कई सालों के रिकॉर्ड, शिमला में भी छूटे पसीने, ऊना में पारा 46 डिग्री पार

Admin

शिमला में 39 साल के सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव

Admin

हिमाचल में 9 दिनों से पटवार सर्कलों में लटके ताले, आज भी पटवारी और कानूनगो का प्रदर्शन जारी

Admin

Leave a Comment