19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Palampur

कंगना रनौत के बयान से पार्टी का किनारा, बीजेपी ने जताया ऐतराज, लिखित में दी ये हिदायत

शिमला: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है। अपने बयान के कारण सांसद एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। अपने बयान के बाद कंगना रनौत विपक्ष के निशाने पर आ गई। इसके साथ ही बीजेपी को भी विपक्ष ने खूब घेरा है। विवाद बढ़ता देख पार्टी ने कंगना के बयान से खुद को अलग कर दिया है।

बीजेपी मीडिया विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, ‘सांसद कंगना रनौत की ओर से किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से पार्टी सहमत नहीं है। पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को अनुमति नहीं है और न ही वो इस तरह का बयान देने के लिए अधिकृत हैं। पार्टी ने इस तरह का बयान भविष्य में न देने के लिए उन्हें निर्देशित किया है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए संकल्पित हैं।

कंगना का बयान हुआ वायरल

बता दें कि कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर पहले भी निशाना साध चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना बांग्लादेश हिंसा पर बात करते-करते किसान आंदोलन पर पहुंच गईं और किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दे दिया। कंगना ने कहा कि बांग्लादेश जैसी स्थिति देश में भी हो सकती थी, जिस तरह से किसान आंदोलन में लाशें लटकी और रेप हो रहे थे। इसके पीछे चीन, अमेरिका जैसी विदेशी ताकतों का हाथ था। कांगना का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, किसान आंदोलन को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर कंगना की सोशल मीडिया यूजर्स जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

कंगना के बयान का कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि, ‘अगर मोदी सरकार को लगता है कि बाहरी शक्तियां हमारे देश के अंदरुनी मामलों में दखल दे रही हैं? तो इस पर क्या कदम अब तक उठाए गए हैं। किसानों के लिए BJP नेताओं ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। अब अन्नदाताओं को हत्यारा और बलात्कारी भी बोला जा रहा है। देश की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए गए हैं। इसका जवाब देना होगा।

Related posts

बच्चो द्वारा त्यागे /प्रताड़ित बजुर्गों की मदद के लिए काँगड़ा बैंक ने शुरू की ऋण योजना

Admin

वंचित वर्ग के लिए सराहनीय कार्य कर रहे वैज्ञानिक : डा.डी.के.वत्स, कुलपति

Admin

Palampur News:पालमपुर में बच्चों की प्रतिभा का उत्सव: “किड्स वर्सेटिला आइकन ऑफ इंडिया डांस एंड मॉडलिंग कॉम्पिटिशन” का सफल आयोजन

Admin

Leave a Comment