29.4 C
Baijnath
June 6, 2026
Sirmour

सिरमौर का जवान अरुणाचल प्रदेश में शहीद, शादी के सपने संजो रही थी मां

हिमाचल प्रदेश ने एक और जवान को खो दिया है। सूबे के सिरमौर जिले का गिरीपार क्षेत्र का 25 वर्षीय वीर जवान अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान हुए आर्मी वाहन के सड़क हादसे में शहीद हो गया। सिरमौर के इस जवान समेत तीन अन्य जवान भी इस ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। आशीष कुमार भारतीय सेना में ऑपरेशन अलर्ट का हिस्सा थे। ऑपरेशन अलर्ट के दौरान हुई दुर्घटना में शहीद हो आशीष की शहादत खबर सुनने के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रेनेडियर आशीष कुमार का जन्म 14 मार्च 1999 को हुआ था और वे वर्तमान में 19 ग्रेनेडियर यूनिट में सेवारत थे। करीब 6 साल पहले आशीष सेना में भर्ती हुआ था।

शहीद आशीष के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और अब परिवार में उनकी मां, बड़े भाई राहुल व जुड़वां भाई रोहित है व बहन पूजा हैं। बहन पूजा इलाके के जंगलों की रक्षा बतौर वनरक्षक है।

शादी के सपने संजो रही थी मां

बताया जा रहा है कि आशीष का मां बेटे की शहादत खबर सुनने के बाद से बेसुध हो गई हैं। वो आशीष की शादी करवाने के सपने संजो रही थीं। आशीष की मां को फोन पर सूचना मिली कि आशीष मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हो गए हैं। आशीष की शहादत के बाद से पूरे क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ रही है।

जानकारी के अनुसार, शहीद आशीष का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग के जरिए बुधवार शाम तक दिल्ली लाया जा सकता है। इसके बाद वीरवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। शहीद आशीष की पार्थिव देह वीरवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पार्थिव शरीर को बुधवार शाम तक दिल्ली तक हवाई मार्ग से लाया जा सकता है, जिसके बाद वीरवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव देह को पैतृक गांव के लिए रवाना किया जाएगा।

सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 19 ग्रेनेडियर के कमांडिंग ऑफिसर से संपर्क में हैं ताकि शहीद की पार्थिव देह जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव लाया जा सके।

Related posts

Rampur: रामपुर से लापता हुए उप प्रधान का जंगल में मिला शव, आंखों के चेकअप के लिए निकला था घर से

Admin

लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Admin

सिरमौर में भारी बारिश का कहर: 29 सड़कें बंद, 1.10 करोड़ का नुकसान; कुल्लू में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात

Admin

Leave a Comment