July 21, 2026
Shimla

अवैध निर्माण को खुद गिराएगा संजौली मस्जिद कमेटी, शिमला में भारी बवाल के बाद लिया फैसला

हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली मस्जिद विवाद को लेकर अब नगर निगम से एक नई मांग की गई है। मस्जिद कमेटी ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया है। ऐसे में अब नगर निगम तय करेगा कि मस्जिद के अवैध हिस्से को सील किया जाएगा अथवा नहीं।

दरअसल, मस्जिद कमेटी के सदस्य मुफ्ती मुहम्मद शफी कासमी ने शुक्रवार को शिमला नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि मस्जिद के अवैध निर्माण वाले हिस्से को सील कर दिया जाए और कमेटी ही इसे ढहा देगी। मस्जिद कमेटी ने पत्र में लिखा, अगर प्रशासन की जांच में मस्जिद में अवैध निर्माण पाया जाता है तो आदेश के मुताबिक मस्जिद कमेटी खुद विवादित हिस्से को गिराना चाहती है। मुफ्ती मुहम्मद शफी कासमी ने कहा कि, दुनिया में सभी को एक-दूसरे की जरूरत है और शहर में माहौल शांतिपूर्ण रहे, इसलिए निगम को ज्ञापन सौंपा गया है।

मुफ्ती मुहम्मद शफी कासमी ने कहा कि, नगर निगम प्रशासन कानूनी पहलुओं पर विचार कर हमें अनुमति दे, हम अवैध हिस्से को तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में सिर्फ दो चीजों की मांग की गयी है। हम आपसी भाईचारा कायम रखेंगे। अगर कोर्ट किसी और को इजाजत दे भी दे तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि, हम पर किसी का कोई दबाव नहीं है और हम इसी राज्य के निवासी हैं। मुस्लिम भाइयों को अभी इस मस्जिद में नहीं जाना चाहिए।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में 2.5 करोड़ रुपये रिश्वत कांड में शिमला ED दफ्तर के डिप्टी डायरेक्टर को CBI ने किया गिरफ्तार, 18 दिन से था फरार

Admin

शिमला में नशे में धुत तीन लड़कों ने पुलिसवाले से की मारपीट, चौकी में घुसकर तोड़-फोड़ भी की

Admin

चिट्टा तस्करी में हिमाचल पुलिस के कुछ कर्मियों के अलावा नेता भी शामिल, 60 संदिग्ध की सूची तैयार

Admin

Leave a Comment