21.8 C
Baijnath
April 23, 2026
Hamirpur

नादौन में कार पार्क करने को लेकर विवाद, महिला को आधा KM तक घसीटते हुए ले गया चालक*

हमीरपुर। हमीरपुर जिला में कार पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बीच कार चालक एक महिला को करीब आधा किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं महिला को घसीटने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया।

नादौन बस स्टैंड के पास की है घटना

यह घटना हमीरपुर जिला के नादौन बस स्टैंड के पास की है। यहां एक कार चालक अपनी कार को दुकान के सामने पार्क कर रहा था। इस पर महिला दुकानदार ने चालक से अपनी कार आगे या पीछे पार्क करने का आग्रह किया। जिस पर दुकानदार भड़क गया और महिला के साथ झगड़ा करने लगा। इसी बीच कार चालक उक्त महिला को देखते ही देखते घसीटते हुए ज्वालाजी की तरफ करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।

महिला को आधा किलोमीटर दूर तक घसीटा

आधा किलोमीटर दूर जाकर महिला सड़क पर गिर पड़ी और चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए और उन्होंने घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने महिला को जिला स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार कार चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

हमीरपुर: लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, विजिलेंस ने महिला और पुरुष को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Admin

Hamirpur: नादौन में चिट्टे के साथ दबोचे स्कूटी सवार 3 युवक, भोटा में बुजुर्ग से चरस बरामद

Admin

Murder : जमीनी विवाद में भतीजे ने कर दी चाची की हत्या

Admin

Leave a Comment