21.8 C
Baijnath
April 23, 2026
Baijnath

चौहरघाटी के वरधाण में एक ही गांव के 5 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त खाई में गिरी कार

मंडी: हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है. मंडी जिले में एक मारुति कार गहरी ढांक (खाई) में लुढ़क गई. जिससे कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. ये भयानक सड़क हादसा शनिवार देर रात को हुआ है. कार में सवार सभी युवक मंडी जिले के धमच्याण गांव के रहने वाले थे. जो कि बरोट में शादी समारोह में गए थे.

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी जिले की चौहारघाटी के वरधाण में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में लुढ़क गई. ये सभी युवक शनिवार देर रात को शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे. हादसे की सूचना रविवार सुबह मिली, जब एक भेड़ पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में एक कार लुढ़की हुई देखी. जिसकी सूचना उसे आस-पास के ग्रामीणों को दी. जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो फौरन हादसे की जानकारी टिक्कन पुलिस चौकी को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े हुए थे. जिसपर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया.

मृतकों की पहचान

एसपी मंडी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है. जिनमें एक 16 साल का किशोर था और अन्य चार की उम्र 25 साल से 30 साल के बीच में बताई जा रही है. वहीं, इस दुखद घटना से समूची चौहरघाटी में शोक की लहर है. बहरहाल पुलिस द्वारा सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर भेजा जाएगा. जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा.

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा, “सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है. शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. जिसके बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे. वहीं, हादसा किन कारणों से हुआ इसकी पुलिस द्वारा छानबीन की जाएगी.”

Related posts

नागरिक अस्पताल बैजनाथ में सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से मरीजों की परेशानी बढ़ी, एक ही कर्मचारी पर भारी बोझ।

Admin

बड़ा भंगाल में भेड़पालकों की बदहाली: राशन खत्म, रास्ते बंद, सैकड़ों मवेशी फँसे

Admin

मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक किशोरी लाल ने बीड़ में एसडीओ कार्यालय एवं आवास का लोकार्पण किया

Admin

Leave a Comment