July 19, 2026
Shimla

हिमाचल पुलिस भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी, जो रह गए हैं वो फटाफट करें अप्लाई

शिमला. हिमाचल प्रदेश पुलिस में 1 हजार से अधिक खाली पदों पर भर्ती के लिए डेडलाइड बढ़ाई गई है. अब तक दो लाख के करीब आवेदन पुलिस विभाग को मिल चुके हैं. हालांकि ऑनलाइन आवदेन के दौरान सरकारी बेवसाइट खुलने में परेशानी पेश आ रही थी. साथ ही ओटीपी सहित कई तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई युवा आवेदन नहीं कर पाए थे और इसी वजह से अब सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 12 नवंबर तक बढ़ा दिया है.

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 1088 पदों पर भर्ती होनी है, इसमें 708 पद पुरुष और 380 पद महिलाओं के भरे जाने हैं. इसके लिए सरकार ने 31 अक्तूबर अंतिम तिथि रखी थी. लेकिन इस दौरान सरकारी बेवसाइट पर आवेदन करने में भारी परेशानी पेश आ रही थी और युवाओं ने डेडलाइन बढ़ाने की मांग की थी, जिसे सरकार ने मान लिया है.

भर्ती के लिए क्या है नियम

हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल रखी गई है. वहीं, 26 वर्ष तक अधिकतम उम्र होनी चाहिए. 1 जनवरी 2024 के आधार पर उम्र तय की जाएगी. वहीं एससी/एसटी/एसटी और ओबीसी एक्स सर्विसमैन वार्ड/ओबीसी वर्ग लिए दो साल की छूट के साथ 28 साल तक के युवा अप्लाई कर सकते हैं. वर्गों में होमगार्ड के पदों पर ऐज लिमिट 29 वर्ष है. बता दें कि इस भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों के डोप टेस्ट भी किए जाएंगे. उधऱ, फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 1500 मीटर रेस 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी. साथ ही 1.35 मीटर हाई लगाना होगा. महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 3 मिनट 45 सेकेंड का समय रहेगा.

इतनी फीस लगेगा, इतना मिलेगा वेतन

भर्ती के लिए अप्लाई करने वालों को फीस भी चुकानी होगी. सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है. उधर, एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी में अप्लाई करने पर 150 रुपये चुकाने होंगे. महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. बता दें कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए पे-बैंड 3 के तहत 20,200 रुपये से 64,000 रुपये सैलरी मिलेगी

Related posts

हिमाचल बिजली बोर्ड ने 81 ड्राइवरों को नौकरी से निकाला, 10-12 साल से दे रहे थे सेवाएं

Admin

HPTDC के 18 होटलों को बंद करने के फैसले पर संशोधन करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को राहत दी है. पढ़ें पूरी खबर

Admin

HP Election: कमलेश ठाकुर, आशीष शर्मा और हरदीप बावा ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

Admin

Leave a Comment