May 15, 2026
Shimla

हिमाचल BJP अध्यक्ष की रेस में आगे है ये 3 तीन- जानिए किसके सिर सज सकता है ताज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नए साल में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है। पार्टी ने मंडल और जिला कार्यकारिणी चुनाव के लिए इलेक्शन ऑफिसर नियुक्त कर दिए हैं, जिसके चलते नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल, 8 नाम इस दौड़ में चर्चा में हैं।

ये हैं प्रमुख दावेदार

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व और मौजूदा प्रधान सत्तपाल सत्ती, राजीव बिंदल, और विपिन सिंह परमार का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। ये तीनों नेता सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। यदि इनमें सहमति नहीं बनती है, तो पार्टी रणधीर शर्मा और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के नाम पर भी विचार कर सकती है।

सत्तपाल सत्ती रेस में आगे
सत्तपाल सत्ती का नाम इस रेस में सबसे आगे है, जो 9 साल तक प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और ऊना से तीसरी बार विधायक बने हैं। वहीं, मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने जनवरी 2020 में अध्यक्ष पद संभाला था। बता दें कि एक बार फिर से कमान सौंपने पर चर्चा उनके नाम पर भी हो रही है। कांगड़ा के विधायक विपिन सिंह परमार जो संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं, को भी अध्यक्ष पद का मजबूत चेहरा माना जा रहा है।

इन नामों पर भी चर्चा

इन तीनों के अलावा, पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, जेपी नड्डा के करीबी त्रिलोक जम्वाल, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी और डॉ. सिकंदर कुमार के नाम भी चर्चा में हैं। बिक्रम ठाकुर और इंदू गोस्वामी दोनों कांगड़ा जिले से हैं, जबकि डॉ. सिकंदर को दलित वोट बैंक साधने के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

नवंबर में शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि नवंबर के अंत तक ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराने का टारगेट है। जनवरी 2025 तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कराने की योजना है। हालांकि, पिछले अनुभव बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश में अध्यक्ष पद का चुनाव हमेशा से सर्वसम्मति से होता आया है, न कि वोटिंग के माध्यम से।

आज थमेगा सदस्यता अभियान
बता दें कि पार्टी का सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर को समाप्त होने जा रहा है, जिसमें 15 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के समाप्त होते ही नए प्रदेश अध्यक्ष की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं और पार्टी में अगले चरण के चुनावों को लेकर गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 4 दिन लगातार होगी बर्फबारी और बारिश

Admin

Himachal Weather: हिमाचल में राहत की बौछार, 6 जिलों में आज से बारिश, गर्मी से मिलेगा आराम

Admin

हिमाचल में बिजली सब्सिडी पर मचा सियासी बवाल, सीएम सुक्खू की अपील पर जयराम ने उठाए सवाल

Admin

Leave a Comment