25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली, मिठाई भी बांटी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला के टूटीकंडी बाल आश्रम और मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में बच्चों के साथ दिवाली मनाई और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के साथ लक्ष्मी पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिठाई बांटी, आतिशबाजी की और अन्य उपहार भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आश्रम के बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन बच्चों की शिक्षा के अलावा भ्रमण का खर्च भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इन बच्चों को शैक्षिक यात्रा और एक्पोजर विजिट के लिए गोवा और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देने और इनके अधिकार प्रदान करने के लिए कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है। सरकार इन बच्चों को कोचिंग के लिए 75,000 रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मशोबरा में बालिका आश्रम में एक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नेे मशोबरा में नारी सेवा निकेतन का भी दौरा किया और दीपावली की।

शिमला में मनाएंगे दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दीपावली के मौके पर शिमला में ही होंगे। मुख्यमंत्री अपने परिवार व समर्थकों के साथ अपने सरकारी आवास ओकओवर में दीपावली का पर्व मनाएंगे। ओकओवर में दिवाली पर जहां ग्रीन पटाखे चलेंगे, तो वहीं रोशनी से पूरा ओकओवर सराबोर रहेगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। सीएम के समर्थक बुधवार को भी ओकओवर पहुंचे थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री को दीपों के पर्व की बधाई दी।

Related posts

हिमाचल में शादियों में बिना लाइसेंस शराब परोसी तो मैरिज पैलेस होगा सील

Admin

आसमान से आग बरसने का सिलसिला जारी, नेरी में पारा 46.7 डिग्री

Admin

NC-कांग्रेस गठबंधन पर बोले राजीव बिंदल, ‘जम्‍मू कश्‍मीर में 370 दोबारा लागू करने के पक्ष में राहुल गांधी?’

Admin

Leave a Comment