July 21, 2026
Shimla

शिमला से रायपुर के लिए निकला सेब से भरा ट्रक बीच रास्ते हुआ गायब, ड्राइवर पर केस दर्ज

शिमला: हिमाचल प्रदेश में अकसर सेब के ट्रक चोरी होने के मामले सामने आते हैं. ताजा मामला शिमला जिले से है. यहां एक बार फिर सेब का ट्रक चोरी हुआ है. ट्रक ड्राइवर पर सेब के ट्रक को चोरी करके फरार होने का आरोप है. शिमला जिले के कुमारसैन में ट्रक ड्राइवर 10 लाख 70 हजार रुपए की 517 सेब की पेटियां लेकर फरार हो गया है. जिसे शिमला के नारकंडा से रायपुर के लिए भेजा गया था. सेब कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

कारोबारी ने दर्ज करवाई शिकायत

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने पुलिस थाना कुमारसैन में शिकायत दी है. जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वो श्री राम कंपनी फ्रूट मार्केट बाटा सिंगाराम तेलंगाना में सेब और अन्य फलों की खरीद और बिक्री करता रहा है. ये कंपनी अमित कुमार अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 7 अक्टूबर 2024 को ट्रांसपोर्टर कृष्णा जो मूल रूप से लड़ाना बाबा हरियाणा का रहने वाला है, उससे एक ट्रक खरीदा जिसका नंबर RJ 03 GB 3450 है.

सेब लोड होने के बाद से ड्राइवर का फोन बंद

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने रुद्रा फ्रूट कंपनी से 10 लाख 70 हजार की 517 पेटियां सेब खरीदी. जिसे ट्रक में लोड करके रायपुर भेजा, लेकिन वह ट्रक वहां नहीं पहुंचा. उन्होंने पुलिस को बताया कि ट्रक सतीश नाम का ड्राइवर चला रहा था, जो मूल रूप से जींद हरियाणा का रहने वाला है. ड्राइवर ने सेब लोड होने के बाद फोन बंद कर लिया है. जिसके बाद न गाड़ी के बारे में कुछ जानकारी मिल रही है और न ही ड्राइवर से संपर्क हो रहा है.

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया, “नारकंडा से रायपुर जाने वाला सेब का ट्रक चोरी हो गया है. पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.”

Related posts

27 मार्च को सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा, विधानसभा का घेराव कर करेगी विरोध प्रदर्शन

Admin

Himachal News: हिमाचल में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू, 6,297 पदों पर होगी आउटसोर्स नियुक्ति।

Admin

Himachal News :हिमाचल सरकार लेगी 15,00 करोड़ रुपया का लोन

Admin

Leave a Comment