July 21, 2026
Shimla

1500-1500 रुपये के बाद अब महिलाओं को 4 लाख रुपये देगी सुक्खू सरकार, ये हैं शर्तें-नियम

शिमला. हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना लागू हुई है. इसके तहत सुक्खू सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 दे रही है. अब सुक्खू सरकार महिलाओं को घर बनाने के लिए 4 लाख रुपये देगी. कुछ वर्ग की महिलाओं के लिए सरकार यह योजना लाई है.

जानकारी के अनुसार, सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड महिलाओं को चार लाख रुपये दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए विधवा, दिव्यांग महिलाओं और एकल नारियां आवेदन कर सकती हैं. सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी पात्र महिलाओं को मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपये दिए जाएंगे.

दरअसल, घर बनाने के लिए सरकार तीन लाख रुपये और रसोई, शौचालय तथा वॉशरूम के अलग से एक लाख रुपये की सहायता देगी. इसके लिए महिलाओं का लेबर बोर्ड में रजिट्रेशन होना चाहिए. साथ ही 12 महीनों में कम से कम 90 दिन की दिहाड़ी लगी होनी चाहिए और साला आय 2.50 लाख रुपये अधिक नहीं होनी चाहिए. पात्र महिलाओं को जरूरी दस्तावेजों सहित श्रम अधिकारी के पास आवेदन करना होगा. आवेदन स्वीकार होने के बाद लाभार्थी महिला के बैंक खाते में 4 लाख रुपये डाले जाएंगे.

Related posts

सुपारी, CCTV और पैसों का खेल! मनीषा मित्तल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई और बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार

Admin

हिमाचल में आज से सेब पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन की सप्लाई शुरू, करसोग से होगी शुरुआत

Admin

“पंजाब में HRTC बसें निशाने पर: भिंडरावाला के पोस्टर लगाकर समर्थकों ने बढ़ाई तनातनी, बस चालक दहशत में, सुक्खू सरकार मौन”

Admin

Leave a Comment