22.5 C
Baijnath
June 3, 2026
Kullu

युवक के हाथ में फटा मोबाइल चार्जर का पावर बैंक, गंभीर हालत में IGMC रेफर

Power Bank Blast

कुल्लू: अक्सर मोबाइल फोन या फिर मोबाइल चार्जर के फटने के मामले सामने आते हैं. जो कई बार जानलेवा भी साबित होते हैं. ऐसा ही एक मामला कुल्लू जिले से सामने आया है. कुल्लू की लग घाटी में एक युवक के हाथ में मोबाइल को चार्ज करने वाला पावर बैंक फट गया. वहीं, इस दुर्घटना से युवक का हाथ बुरी तरह से जल गया. युवक को पहले इलाज के लिए ढालपुर अस्पताल लाया गया, लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल शिमला के लिए रेफर कर दिया.

चार्जिंग से निकालते हुए फटा पावर बैंक

एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि लग घाटी के रहने वाले धीर बांकुरे (उम्र 20 साल) ने पावर बैंक को चार्जिंग पर लगाया हुआ था. जब रात के समय वो अपने पावर बैंक को चार्जिंग से निकालने लगा तो उसमें अचानक ब्लास्ट हो गया. जिसके चलते युवक का हाथ बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. जिसके बाद युवक के हाथ में पट्टी की गई और इलाज के लिए ढालपुर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक को आईजीएमसी अस्पताल शिमला के लिए रेफर कर दिया.

लोगों से एएसपी कुल्लू की अपील

एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया, “लग घाटी के युवक के हाथ में ही मोबाइल चार्ज का पावर बैंक फट गया. युवक का आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.” एएसपी कुल्लू ने जनता से भी आग्रह किया है कि वो अपने मोबाइल उपकरणों को सही तरीके से चार्ज करें और भरोसेमंद कंपनी के उत्पादों को ही खरीदें, ताकि इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

Related posts

सड़क पर पुश-अप, गाना और डांस… मनाली में ये कैसे सैलानी! अटल टनल में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1500 का चालान!

Admin

कुल्लू: लोहे की रॉड से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Admin

Kullu News: हिमाचल की तोष वैली में लैंडस्लाइड, नाले का बहाव रुकने से बनी झील टूटने का खतरा, इलाका खाली करने के आदेश

Admin

Leave a Comment