22.2 C
Baijnath
June 4, 2026
Shimla

‘जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है’, राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर बोला हमला; कहा- 2 साल बीजेपी को गाली देकर बिताए

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस पार्टी के दो साल के काले कार्यकाल के विरोध में भाजपा ने जनाक्रोश आंदोलन रखे हैं और जनता सड़कों पर उतर रही है। जनाक्रोश के नाम से ही मुख्यमंत्री जी उपमुख्यमंत्री जी और मंत्रीगण बौखलाहट में तरह-तरह के बयानबाजी के कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो साल में किया कुछ नहीं जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है और मित्रों की सेवा में मस्त है। मित्रों के लिए खजाना भरपूर है जनता के लिए खजाना खाली है।

‘दो साल केवल भाजपा को गाली देकर बिताए’

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सुक्खू सरकार ने दो साल केवल और केवल भाजपा को गाली देकर बिताए और अब जो 2 साल के बाद का जश्न मना रहे हैं वो भी भाजपा को गाली देने के अंदर व्यतीत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक युवा मंत्री बोलते हैं पांच गारंटी पूरी हो गई, मुख्यमंत्री बोलते हैं पांच गारंटी पूरी हो गई, दूसरे मंत्री बोलते सात गारंटी पूरी हो गई, तीसरा बोलता आठ पूरी हो गई, चौथा बोलता है 11 तारीख को 10 की 10 पूरी हो जाएंगी, अरे यह कैसी सरकार है।

हिमाचल की जनता सब देख रही है- बिंदल

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है, जिनके लिए गारंटी है उनके पास तो कुछ भी नहीं पहुंचा है। केवल आप अखबारों के माध्यम से और पब्लिसिटी करके मीडिया के माध्यम से पब्लिसिटी करके जनता को गुमराह नहीं कर सकते, आपने एक बार धोखे सत्ता में आ तो गए, प्रदेश की महिलाओं को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को धोखा दिया।

नौकरियों पर भी उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि अरे सीएम साहब आप बताइए ना 1 लाख नौकरियां जो कि सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में मिलनी थी वो कहां गई। पिछले कल एक बड़े युवा मंत्री बोलते हैं हमने नहीं कहा था कि एक लाख नौकरियां मिलेंगी हमने तो कहा था एक लाख रोजगार मिलेंगे।
डॉ बिंदल ने कहा कि अरे कम से कम अपनी राष्ट्रीय नेता के बयान तो सुन लो उन्होंने तो खुलेआम कहा था कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी। आज आप मुकर रहे हो अपनी बात से तो ऐसा ना हो कि 11 तारीख आने तक आप सभी कांग्रेस मंत्री मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठेंगे।
जनता सड़कों पर आज उतरने वाली है आज 7, 8, 9 और 10 चार दिन तक पूरे हिमाचल के अंदर जनाक्रोश आंदोलन होगा और इसी प्रकार 18 तारीख को धर्मशाला में जनाक्रोश आंदोलन होगा।

Related posts

हिमाचल में राजस्व कागजात 15-20% महंगे, बोनाफाइड-OBC प्रमाण पत्र के लिए लगेंगे इतने रुपये?

Admin

वक्फ बोर्ड को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की बड़ी टिप्पणी, लिखी ये बात

Admin

हिमाचल में स्कूलों के क्लस्टर होने से नहीं खत्म होगी किसी की पोस्ट, न रुकेगी प्रमोशन

Admin

Leave a Comment