25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Dharamshala

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र 2024 Live: “सुक्खू भइया-सुक्खू भइया, जंगली मुर्गा किसने खाया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. प्रदेश में 18 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक विंटर सेशन चलेगा. वहीं, शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा ने जनाक्रोश रैली के जरिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसके अलावा सत्र के पहले दिन सदन में लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन का बिल पेश किया गया. अनुबंध के आधार पर नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के नियमितिकरण और सीनियोरिटी लिस्ट में संशोधन से जुड़े बिल को सदन पटल पर रखा गया. जिसके तहत अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए गए कर्मचारी, जो नियमित नहीं हुए हैं, उन्हें सीनियोरिटी से जुड़ी इन्क्रीमेंट नहीं मिलेगी. रेगुलर कर्मचारी ही भर्ती व प्रमोशन नियमों के दायरे में होंगे.

“सुक्खू भइया-सुक्खू भइया, जंगली मुर्गा किसने खाया”
हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंत्री और विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं. इस दौरान भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधानसभा के बाहर भाजपा ने एक बार फिर जंगली मुर्गे के मुद्दे को छेड़ा. भाजपा विधायकों ने हाथों में जंगली मुर्गे के पोस्टर पकड़ कर प्रदर्शन किया और नारे लगाए “सुक्खू भइया-सुक्खू भइया, जंगली मुर्गा किसने खाया”.

Related posts

हिमाचल में लोकसभा चुनाव की लड़ाई मेकअप और चेहरे पर आई

Admin

शॉपिंग फेस्टिवल में फुलकारी सूट और जयपुरी कुर्ती की धूम

Admin

मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परम्पराओं के प्रतीक: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

Admin

Leave a Comment