September 4, 2026
Shimla

हिमाचल में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक

शिमला: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक रहेगा. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर प्रदेश में सरकारी कार्यालय समेत सभी सरकारी शिक्षण संस्थान भी दो दिन तक बंद रहेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के एम्स में 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से साल 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं.

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि “पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है. आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है. उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया. भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा. उनके कार्य सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें.”

Related posts

वोट खरीदने वालों से डबल पैसा लें, लेकिन वोट कांग्रेस को ही दें: CM सुक्खू

Admin

Himachal Weather: हिमाचल में मॉनसून का कहर: 3 सितंबर तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Admin

कर्ज की बैसाखियों पर चल रही सुक्खू सरकार, फिर लेने जा रही लोन- क्या अगले महीने की सैलरी कर रही जुगाड़

Admin

Leave a Comment