22.2 C
Baijnath
June 4, 2026
Shimla

चुनावी नतीजों से पहले सोनिया और राहुल गांधी पहुंचे शिमला, प्रियंका के घर से रखेंगे इलेक्शन रिजल्ट पर नजर

शिमला: 23 नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड सहित कई राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे आएंगे. ऐसे में नतीजों से ठीक एक दिन पहले पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शिमला पहुंच गए हैं. सोनिया गांधी शाम के समय करीब 7.30 बजे छराबड़ा पहुंचीं. इसके बाद राहुल गांधी भी करीब रात 10.30 बजे छराबड़ा पहुंचे. ये दोनों नेता अगले कुछ दिनों तक शिमला में ही आराम करेंगे.

वहीं, आज यानी शनिवार को वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का भी परिणाम घोषित होगा. इस सीट पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं, जिसका महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 23 नवंबर को परिणाम घोषित होगा. ऐसे में सोनिया गांधी और राहुल गांधी शिमला से ही प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव परिणाम की पल पल की जानकारी लेंगे.

महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजों पर भी नजर: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित होगा. मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा. ऐसे में दोपहर बाद तक सभी नतीजे सामने आ जाएंगे. इन चुनाव परिणामों पर भी सोनिया और राहुल गांधी शिमला से ही नजर रखेंगे. अगर चुनाव परिणाम कांग्रेस की मुताबिक रहा तो दोनों बड़े नेता पार्टी की जीत का जश्न भी शिमला में ही मनाएंगे.

बता दें कि प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 14 किलोमीटर दूरी पर छराबड़ा में प्रियंका गांधी की पहाड़ी शैली में घर बना है. प्रियंका गांधी साल में कई बार छराबड़ा में छुट्टियां मनाने आती है. यही नहीं चुनाव के दौरान भी सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी सहित सभी चुनावी थकान मिटाने शिमला आते हैं. हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी गांधी परिवार ने शिमला स्थित छराबड़ा में आराम फरमाने आए थे. यहां कुछ दिन रुकने के बाद सभी नेता वापस दिल्ली लौट गए थे. इस बार भी सोनिया और राहुल गांधी का कुछ दिन शिमला में रुकने का कार्यक्रम है.

Related posts

Weather Update: मैदानी इलाकों में भी तापमान शून्य से नीचे लुढ़का, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

Admin

Himachal Update: हिमाचल में फिर लौटेगा मानसून का जोर! IMD ने अगले तीन दिन के लिए जारी किया अलर्ट, रहें सावधान!

Admin

हिमाचल में 19 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 200 से अधिक सड़कें बंद

Admin

Leave a Comment