July 21, 2026
Shimla

नेरवा में नाले में गिरी कार, 1 की मौत, तीन घायल

नेरवा। शिमला जिला के नेरवा में नेरवा-चौपाल मार्ग पर एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो महिलाएं एवं एक पुरुष घायल हो गए, जबकि एक पुरुष की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह आल्टो कार धबास की तरफ से नेरवा की ओर आ रही थी। इसी दौरान यह लालपानी पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर दस मीटर नीचे नाले में जा गिरी। कार में सवार रोहड़ू, जुब्बल क्षेत्र के चार लोग घायल हो गए।

पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा चारों घायलों को सिविल नेरवा पंहुचाया गया। गंभीर रूप से घायल सुनी राम पुत्र पंची राम ग्राम शेखल तहसील रोहडू को चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार नेरवा अर्जुन परमार द्वारा मृतक के परिजनों को 25 हजार एवं घायलों को पांच-पांच हजार रुपए बतौर फौरी राहत प्रदान किए गए हंै।

Related posts

ये हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज, लें डॉक्टर की सलाह

Admin

नमो ड्रोन दीदी योजना : केंद्र से हिमाचल को मिले 16 ड्रोन… जानिए इसके फायदे

Admin

Himachal News:हिमाचल सरकार 300 करोड़ का लोन लेगी, 19 नवंबर को खुलेगी बोली

Admin

Leave a Comment