November 17, 2026
Solan

देवभूमि फिर हुई शर्मसार, शमशान घाट के गेट के पास पड़ी मिली नवजात बच्ची, पुलिस कर रही मामले की जांच

सोलन: देवभूमि हिमाचल में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाली घटना पेश आई है. यहां पर एक महिला ने नवजात बच्ची को जन्म देकर उसे शमशान घाट के गेट पर छोड़ दिया और अपने आप वहां से चली गई.

पुलिस थाना कंडाघाट में इसको लेकर एक शख्स ने शिकायत दी है. पुलिस को दी शिकायत में शख्स ने बताया “वह 12 जनवरी को सुबह 7 बजे ढाबे में काम कर रहा था तभी फोरलेन में सड़क निर्माण में लगी लेबर का एक व्यक्ति उसके पास आया और कहा पीछे शमशानघाट के गेट के पास सड़क किनारे एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है. व्यक्ति तुरंत श्मशान घाट के गेट के पास गया तो उसने देखा कि गेट के पास सड़क किनारे एक नीले रंग के कपड़े में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई है.

मौके पर बच्ची के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था. व्यक्ति ने बच्ची को उठाकर नेपाली मूल की महिला को सौंप दिया और खुद पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत देने चला गया. नवजात बच्ची को किसी अज्ञात महिला द्वारा जन्म देने के बाद शमशान घाट के गेट के सामने छोड़ दिया गया था. एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया “बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अस्पतालों में हाल ही में आए डिलीवरी के केसों की सूचना एकत्रित की जा रही है.

Related posts

‘हॉस्टल छोड़ो या दोगुना फीस भरो’ हिमाचल में जम्मू की गर्भवती छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप

Admin

हिमसोना टमाटर से किसानों पर पैसों की ‘बारिश’, सोलन सब्जी मंडी में इतने हजार में बिके 15 क्रेट

Admin

सोलन: नेशनल हाईवे पर पंजाबी टूरिस्ट की दादागिरी, पिकअप चालक की बाजू तोड़ी, गाड़ी का शीशा भी तोड़ा

Admin

Leave a Comment