July 21, 2026
Shimla

पेंशनरों के खाते में आ गया एरियर, राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने अदा की 27 करोड़ रुपए की बकाया राशि

शिमला। राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने अपने वरिष्ठ पेंशनरों को एक बार फिर बकाया एरियर की 27 करोड़ रुपए की राशि अदा कर दी है। उनके खाते में ये पैसा पिछले कल पड़ गया है, जिससे पेंशनरों में खुशी का माहौल है।

अब तक इन वरिष्ठ पेंशनरों, जो कि 75 साल से ऊपर के हैं, तो कुल 77.5 फीसदी राशि का भुगतान कर दिया गया है। इससे पहले भी बोर्ड एक माह पूर्व 44 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान इन पेंशनरों को किया था। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम के प्रेस सचिव अमर सिंह भलैक ने बताया कि राज्य बिजली बोर्ड ने 75 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के पैन्शनरों को 22.5 फीसदी की दर से संशोधित वेतनमान के एरियर का गत दिन भुगतान कर दिया जिसके लिए प्रदेश पैन्शनर फोरम के महासचिव चन्द्र सिंह मंडयाल ने बिजली बोर्ड के एमडी का धन्यवाद किया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार वरिष्ठ पैन्शनरों को एरियर का 77.5 फीसदी भुगतान प्राप्त हो गया है। उन्होंने मांग की कि गत नवम्बर माह में फोरम की कार्य कारिणी की उनके साथ हुई बैठक में लिए गये अन्य निर्णयों को भी शीघ्र कार्यान्वित करने के आदेश जारी कर दिये जाएं। उन्होंने आगे कहा कि 30.4.22 तक रिटायर हुए पैन्शनरों को ग्रैच्युटी व लीव इन्कैशमैंट की अन्तर राशि तथा 1.5.22 के बाद के रिटायरियों को संशोधित ग्रैच्युटी व लीव इन्कैशमैंट का तुरंत प्रभाव से भुगतान कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त 75 वर्ष तक के आयुवर्ग के पैन्शनरों को भी पूर्व घोषित दरों पर एरियर का भुगतान आरम्भ कर दिया जाए तथा प्रत्येक पैन्शनर को वेतनमान की देय राशि का सन्देश एस एम एस द्वारा प्रेषित किया जाए क्योंकि अभी तक बिजली बोर्ड की ओर से पैन्शनरों को वेतनमान की देय राशि के सन्दर्भ मे कोई सूचना नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों को पुराने बकाया को चुकता करने में लगा है और उम्मीद है कि जल्दी ही पूरी राशि चुकता हो जाएगी।

Related posts

हिमाचल BJP ने की नई संगठनात्मक नियुक्ति, 5 नेताओं को नए मंडल गठन का जिम्मा

Admin

1 जून से हिमाचल में ‘मैं प्लास्टिक नहीं हूं’ दावा करने वाले माइक्रोन बैग पर प्रतिबंध, यह है कारण

Admin

शिमला के चौपाल में 11 स्कूली छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज, आरोपी फरार

Admin

Leave a Comment