20.2 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Kishan Kapoor:पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर का निधन हो गया है। किशन कपूर ब्रेन हेमरेज के चलते पीजीआई में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। किशन कपूर धर्मशाला के खनियारा गांव के रहने वाले थे। वह तीन बार राज्य सरकार में मंत्री रहे। एक बार लोकसभा सांसद रहे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते रहे। उनके निधन से विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दाैड़ गई है।

भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया: जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया में जारी पोस्ट में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। किशन जी ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts

MahaShivratri Baijnath :बैजनाथ में कंवर ग्रेवाल ने झूमाया पंडाल, आज ठाकुर दास राठी मचाएंगे नाटी का तूफान

Admin

सामाजिक बुराइयों को मुकाबला करने का संकल्प लें समाज : किशोरी लाल

Admin

बैजनाथ में विधायक किशोरी लाल ने विद्यालय समारोह में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया, लोक मित्र केंद्र का लोकार्पण किया

Admin

Leave a Comment