19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

महाकुंभ गए चढियार के श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, पत्रकार सहित 2 की मौत, 11 गंभीर

चढियार। महाकुंभ से हिमाचल के लिए एक बुरी खबर आ रही है। पता चला है कि चढियार से महाकुंभ में आस्था का स्नान करने गए श्रद्धालुओं की ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा झांसी नामक स्थान पर हुआ है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटना की वजह क्या रही है। हादसा प्रयागराज महाकुंभ से लौटते वक्त हुआ, जिसमें दैनिक जागरण के चढियार से पत्रकार सुरेंद्र राणा तथा चढियार की ही निर्मला देवी उर्फ गुड्डी की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला के राठ क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह 6 बजे हुई, जिसमें चढियार से दैनिक जागरण समाचार पत्र के संवाददाता सुरेंद्र राणा तथा निर्मला देवी उर्फ गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में ड्राइवर सहित 13 लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य 11 श्रद्धालुओं को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें से दो श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। गाड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खड़े एक ट्रक से जा टकरार्ई है। घायलों का इलाज निकटवर्ती अस्पताल पर चल रहा है।

Related posts

बैजनाथ में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मनाया संगठन का 40 वाँ स्थापना दिवस।

Admin

एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं मेले : केवल सिंह पठानिया

Admin

एल वी कूहल किसानों के लिए परेशानी, विभाग के लिए बनी सिरदर्द का कारण।लोगों द्वारा कूहल में कूड़ा फेंकने और विभाग के पाइपों के जाल से आए दिन हो रही बंद।

Admin

Leave a Comment