24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

केजरीवाल की हार के पीछे क्या है बड़ा कारण? रजानीतिक गुरु अन्ना हजारे ने किया खुलासा

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक गुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण उनकी (केजरीवाल) हार हुई है। अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पहले से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय एक उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए। उनके विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। जीवन में त्याग होना चाहिए और अपने अपमान को पीने की शक्ति होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें (श्री केजरीवाल) बार-बार इस बारे में बताया, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया। इस बीच शराब का मुद्दा आया। शराब क्यों आई, लालच और पैसे के कारण।”

उन्होंने कहा, “वह शराब और पैसे में उलझ गये, जिसके कारण उनकी छवि खराब हुई, इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिले और आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव हार रही है।” गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है और 12 साल बाद आप की दिल्ली की सत्ता से विदाई हो रही है।

Related posts

बेड़ियों से जकड़े अमेरिका से भारत पहुंचे अप्रवासी भारतीय, ऐसे सलूक पर उठ रहे सवाल

Admin

OpenAI के GPT-4o ने लॉन्च किया Ghibli एनिमे स्टाइल इमेज जनरेशन, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Admin

पाकिस्तान में सात पंजाबी यात्रियों की हत्या, बस से उतारकर मारी गोली

Admin

Leave a Comment