25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
DESH-VIDESH

सुनसान इलाके में खड़ी कार से बरामद हुए 1 करोड़ रुपये, पुलिस कर रही जांच

कर्नाटक के अकोला में एक सुनसान इलाके में खड़ी कार ने सनसनी मचा दी, जब उसमें से एक करोड़ रुपये नकद बरामद हुए. अज्ञात लोगों द्वारा छोड़ी गई इस कार को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका असली मालिक कौन है?

क्या है घटनाः

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला तालुक की घटना है. सोमवार शाम से ही राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर रामनागुली के पास सुनसान इलाके में एक कार खड़ी थी. कार किसने खड़ी की, इसका कोई चश्मदीद नहीं है. स्थानीय लोगों ने आसपास में पूछताछ की, जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी. हाईवे पेट्रोलिंग कर्मी मौके पर पहुंचे और कार की जांच की.

बेंगलुरु का है रजिस्ट्रेशनः

पुलिस ने मंगलवार को कार का दरवाजा खोला. अंदर की जांच की तो उसमें एक करोड़ रुपये मिले. पुलिस ने बताया कि कार में कोई अन्य दस्तावेज नहीं मिले. बाद में हाईवे पेट्रोलिंग कर्मी पैसे सहित कार को अंकोला पुलिस स्टेशन ले आए और उसे पार्क कर दिया. फिलहाल पुलिस कार के मालिक की तलाश कर रही है. कार का रजिस्ट्रेशन बेंगलुरु में कराया गया है. लग्जरी कार बतायी जा रही है.

पुलिस कर रही जांचः

पुलिस ने बताया कि कार के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है. कार को सुनसान इलाके में क्यों लाकर खड़ा किया गया था, इसकी भी जांच की जा रही है. इनकम टैक्स वालों को भी पैसा मिलने की जानकारी दे दी गयी. साथ ही पुलिस आसपास के इलाके में हाइवे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगालने की तैयारी कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी से कार का कोई सुराग मिल सकता है.

Related posts

मोहाली में वायरल वीडियो का सच: कुत्ते का नहीं, बकरी का था मांस, स्वच्छता नियमों का उल्लंघन

Admin

Firing in Hotel:पंचकुला के होटल में फायरिंग, बर्थडे पार्टी मनाने आए 3 लोगों की मौत, पुलिस को गैंगवार का शक

Admin

Pakistan and Taliban: तालिबान की तोपों और मशीनगनों के आगे बेबस नजर आई पाकिस्तानी आर्मी, 19 सैनिकों ने गंवाई जान

Admin

Leave a Comment