17.8 C
Baijnath
March 27, 2026
Technology

अगले महीने लॉन्च होगा दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन! टीज़र्स देख दंग रह जाएंगे आप

ओप्पो चीन में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस फोन का नाम OPPO Find N5 Foldable Smartphone हो सकता है. यह फोन ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च हो सकता है. भारत में ओप्पो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को OnePlus Open 2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. ओप्पो ने अपने इस अपकमिंग फोन के लॉन्च से पहले इसकी तुलना iPad Pro M4 के साथ की है.

दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन

दरअसल, ओप्पो ने OPPO Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन की iPad Pro M4 से तुलना करके, यह दिखाने की कोशिश की है कि यह फोन कितना स्लिम है. ओप्पो ओवरसीज़ मार्केटिंग, सेल्स और सर्विसेज़ के प्रेसिडेंट Billy Zhang ने ‘एक्स’ (पुराने नाम ट्विटर) से एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दाईं ओर iPad Pro M4 की मोटाई दिखाई और बाईं ओर अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन OPPO Find N5 की मोटाई दिखाई. इस पिक्चर में OPPO Find N5 फोल्डेबल फोन होने के बाद भी एप्पल डिवाइस से पतला दिख रहा है.

बिली ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि, हमारा नया फोल्डेबल फोन कितना पतला है. हमने अपने इंजीनियर्स से यह सुनिश्चित कराया है कि फोन चाहे फोल्डेड या अनफोल्डेड, यूज़र्स को शानदार एक्सपीरियंस मिलना चाहिए. इसके अलावा ओप्पो के ओवरसीज़ मार्केटिंग, सेल्स और सर्विसेज़ के प्रेसिडेंट ने अपने पोस्ट के जरिए कंफर्म किया कि OPPO Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

अब आप सोच रहे होंगे कि ओप्पो के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन की मोटाई कितनी हो सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iPad Pro M4 की मोटाई 5.1mm है. ऐसे में ओप्पो का अपकमिंग फोल्डेबल फोन की मोटाई, अनफोल्ड करने पर 4mm हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो OPPO Find N5 दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन बन जाएगा. फिलहाल, दुनिया का सबसे स्लिम यानी पतला स्मार्टफोन Honor Magic V3 है, जिसकी मोटाई 4.35mm है. ओप्पो के इसी फोन को भारत में OnePlus Open 2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है.

OPPO Find N5 या OnePlus Open 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

इसके अलावा ओप्पो के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और वनप्लस के फाउंडर Pete Lau ने एक्स अकाउंट के जरिए लिखा था कि, “दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन आ रहा है.” उन्होंने अपने इस पोस्ट के साथ एक पिक्चर अटैच की थी, जिसमें दिख रहा था कि OPPO Find N5 की मोटाई एक पेंसिल से भी कम है.

ओप्पो के इस फोल्डेब फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 2K रेजॉल्यूशन के साथ 6.85-inch LTPO स्क्रीन दी जा सकती है. फोन में 5,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि OnePlus Open में 4,805mAh की बैटरी दी गई थी.

इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite सिस्टम-ऑन-चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो Hasselblad टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. इसके अलावा इसमें वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX9 रेटिंग भी दी जा सकती है.

Related posts

Cyber Crime: फोन एप्स और सर्च इंजन से ठगों की नजर, जानें कैसे हो रही साइबर ठगी

Admin

Jio लाया शानदार प्लान…अब रिचार्ज की टेंशन नहीं, 3 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा

Admin

शीशा खोलकर कार चलाने के नुकसान, जानिए माइलेज पर कितना पड़ता है असर

Admin

Leave a Comment