25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kullu

कुल्लू में ड्रग ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक की मौत, मां ने दोस्तों पर लगाया आरोप

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत का मामला सामने आया है. जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में एक युवक की ओवरडोज के चलते मौत हो गई है. वहीं, मृतक की मां ने युवक के दोस्तों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले में आनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब मामले की छानबीन की जा रही है. आनी अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

दोस्तों पर मृतक की मां के आरोप

आनी पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय राहुल ठाकुर के तौर पर हुई है. मृतक कुल्लू जिले के आनी का ही रहने वाला था. आनी पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की मां भीमदासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी की शाम को राहुल ने फोन पर बताया था कि वो अपने दोस्त के साथ नोगली में है और गोरा मश्नू जा रहे हैं. इसके बाद अगले दिन 28 जनवरी को उन्हें पुलिस के जरिए सूचना मिली की आनी अस्पताल में इलाज के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई है. ऐसे में मृतक युवक की मां का कहना है कि अगर राहुल के साथ गए उसके तीन दोस्तों द्वारा समय पर उसे इलाज दिया जाता तो आज राहुल की जान बच सकती है.

वहीं, एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया, “नशे की ओवरडोज से युवक की मौत मामले में पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है. मृतक की मां की शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जा रही है. युवक के साथ और कौन-कौन लोग नशा कर रहे थे. इसके बारे में भी पुलिस के द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है.

Related posts

कुल्लू में लोगों की समस्या को लेकर डीसी ऑफिस कुल्लू पहुंची सांसद कंगना, दिया ये आश्वासन

Admin

Kullu News:भारी बर्फबारी के बीच धुंधी में फंसी करीब 100 गाड़ियां, मनाली पुलिस ने किया रेस्क्यू

Admin

मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की महिला और आनी का युवक गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment