24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Kullu

पंजाब के पर्यटकों का हिमाचल में बढ़ रहा हुड़दंग, एक दिन में दो मामले आए सामने

हिमाचल में इन दिनों पर्यटकों के हुड़दंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं. आए दिन पर्यटक यहां स्थानीय लोगों से लड़ते-झगड़ते और बहस करते हुए दिख रहे हैं. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हिमाचल के मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद पर्यटकों के ये हुड़दंग के मामले ज्यादा बढ़े हैं.

ज्यादातर पंजाब के पर्यटकों और हिमाचल के स्थानीय लोगों में इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर जंग छिड़ी हुई है. हिमाचल में मंगलवार को इस तरह के दो मामले सामने आए हैं. पहला मामला कुल्लू जिले के मणिकर्ण में देखने को मिला. मणिकर्ण घाटी में ट्रैफिक जाम के बीच पंजाब के एक सैलानी और कुल्लू के निजी बस चालक के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई. थोड़ी ही देर में तकरार इतनी बढ़ गई की सैलानी ने रिवॉल्वर निकाल लिया. वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. यह सैलानी पंजाब से था. इस हरकत को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को बुलाया गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया है. वहीं, स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि “मणिकर्ण पुलिस की टीम इस मामले की छानबीन कर रही है”

Related posts

Himachal News: कंगना रनौत का आपदा पीड़िता को जवाब: ‘मेरे रेस्टोरेंट में सिर्फ 50 रुपये की सेल, मेरा दर्द भी समझो

Admin

Kullu:कुल्लू में खाई में गिरी बस, उड़े परखच्चे, एक व्यक्ति की मौत; कई घायल

Admin

क्या है बूढ़ी दिवाली, पटाखों का नहीं होता शोर…दीपावली के एक महीने बाद इसे क्यों और कैसे मनाते हैं लोग

Admin

Leave a Comment