24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Kullu

अटल टनल में पलटी सैलानियों की गाड़ी, ओवरस्पीड के चलते 3 सैलानी घायल

कुल्लू: जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में अटल टनल घूमने गए सैलानियों की गाड़ी बीच टनल में पलट गई. ये सैलानी हरियाणा से संबंध रखते हैं. वहीं, इस सड़क दुर्घटना में तीन सैलानी घायल हुए हैं. जिनका अब मनाली अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हरियाणा नंबर की गाड़ी (HR 11 F 5004) में चार सैलानी लाहौल घाटी की ओर घूमने के लिए निकले थे, लेकिन अटल टनल के अंदर सैलानियों ने अपनी गाड़ी की रफ्तार अचानक बढ़ा ली और दूसरी गाड़ियों को ओवरटेक करने लगे. ऐसे में ड्राइवर का अचानक से गाड़ी से नियंत्रण खो गया और गाड़ी अटल टनल के अंदर पलट गई.

गाड़ी पलटने से यातायात प्रभावित

हालांकि टनल के बीच गाड़ी पलट जाने से थोड़ी देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. वहीं, स्थानीय लोगों ने इस बारे में मनाली पुलिस को सूचित किया और सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम ने देखा की गाड़ी में चार सैलानी सवार हैं. जिनमें से तीन लोगों को चोटें आई हैं. पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए मनाली अस्पताल में भर्ती करवाया है. जहां अब उनका इलाज चल रहा है.

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया, “ये दुर्घटना ड्राइवर की तेज रफ्तारी के कारण हुई है. जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं. सभी वाहन चालक अटल टनल के अंदर नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके.”

Related posts

सैलानियों के लिए बंद हुई अटल टनल, मनाली में यहां तक जा सकेंगे पर्यटक

Admin

दिवाली के दिन भूलकर भी न करें ये चीजें दान, वरना मां लक्ष्मी होगी नाराज

Admin

दोस्तों से मिलने गई थी 22 साल की पर्सिलिया, 7 दिन बाद ब्यास किनारे मिला उसका शव

Admin

Leave a Comment