November 16, 2026
Baijnath

किशोरी ने जाना छोटा भंगाल के लोगों का दर्द

बैजनाथ 20 नवंबर :- विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के लोहारडी आयोजित ‘ सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए ।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत स्वाड़ , लुआई और पोलिंग के स्थानीय लोगों द्वारा विधायक किशोरी लाल के समक्ष विभिन्न मामलों से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं एवं मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश में लोगों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी मांगों को सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष रखने के लिए आरम्भ किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें, ताकि सरकार लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर जनता को लाभान्वित कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक समान कार्य किया जा रहा है और इसी सोच के साथ बैजनाथ विस में विकास के लिए भी पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नीतियों को लागू कर रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे विधान सभा क्षेत्र में समान विकास को सुनिश्चित बनाया गया है और हर पंचायत में विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में बड़ा और छोटा भंगाल घाटी पिछड़ा इलाका है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिये गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने भूजलिंग के लिए सड़क बनाने का आश्वाशन भी दिया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही बैजनाथ से बाया बीड राजगुंधा लुआई के लिए बस सेवा आरम्भ की जाएगी। उन्होंने आजाद युवक मण्डल के मंच के सौंदर्यकरण के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर बीएमओ बैजनाथ दिलावर दियोल , पोलिंग प्रधान शालू देवी , स्वाड़ प्रधान गुड़ी देवी , लुआई प्रधान सुरेंद्र कुमार , छागा राम, सुनील कुमार , पृथी करोटी , अजय गौड़ , संजीव कुमार , तिलकराज, मेहर सिंह , सीताराम ,हीरालाल , पवन कुमार ,विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कहकर सीवरेज प्लांट बनाने के मामले में धानग पंचायत तथा गदियाणा पंचायत के लोग भड़के।

Admin

बीड बिलिंग घाटी में 6 महीने के अंतराल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो प्रतिस्पर्धा आयोजित होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात- अनुराग शर्मा

Admin

बैजनाथ में यातायात व पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए SDM ने कसी कमर, अतिक्रमण हटाने से लेकर CCTV लगाने तक दिए सख्त निर्देश

Admin

Leave a Comment