24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

ओडिशा: KIIT के हॉस्टल में मृत पाई गई नेपाली छात्रा, कैंपस छोड़ जाने लगे छात्र, पीएम ओली ने कर दी ऐसी मांग

भुवनेश्वर के KIIT यूनिवर्सिटी (कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल में 16 फरवरी को नेपाल की एक B.Tech तृतीय वर्ष की छात्रा मृत पाई गई. जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया था कि सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है और उन्हें 17 फरवरी को तुरंत यूनिवर्सिटी कैंपस खाली करने का निर्देश दिया गया है. जिसके बाद छात्रों ने कैंपस खाली करना शुरू कर दिया. लेकिन अब संस्थान की ओर से अपील की गई है कि छात्रा कैंपस खाली कर न जाएं और वापस लौट आयें.

KIIT ने छात्रों से ही खास अपील
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी ने बयान जारी कर कहा, “KIIT परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच की और अपराधी को पकड़ लिया. KIIT प्रशासन ने परिसर और हॉस्टल में सामान्य स्थिति बहाल करने, शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं. हमारे सभी नेपाली छात्रों से अपील है कि वे वापस लौटें और कक्षाएं फिर से शुरू करें जो परिसर छोड़कर जा चुके हैं या जाने की योजना बना रहे हैं.

KIIT मामले में नेपाल के पीएम ने कर दी ऐसी मांग

केआईआईटी में हुई घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली स्थित हमारे दूतावास ने ओडिशा में प्रभावित नेपाली छात्रों की काउंसलिंग के लिए दो अधिकारियों को भेजा है. इसके अतिरिक्त, यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है कि उनके पास अपनी पसंद के आधार पर या तो अपने छात्रावास में रहने या घर लौटने का विकल्प हो.”

फंदे से लटककर छात्रा ने कर ली आत्महत्या

‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी’ (केआईआईटी) के रजिस्ट्रार ने बताया कि वह संस्थान में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी. छात्रा के एक भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने कहा कि उसकी बहन ने रविवार को अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा केआईआईटी में ही पढ़ने वाले एक अन्य छात्र से प्रेम करती थी.

Related posts

100 या 200 नहीं… अब 14 लाख पंजाबियों को अमरीका से निकालने की तैयारी !

Admin

1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, 41 साल बाद मिला पीड़ितों को न्याय

Admin

पीएम मोदी से मिलने के बाद Elon Musk ने भारत को दिया झटका, 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग रोकी

Admin

Leave a Comment