हमीरपुर। मुस्लिम सुधार सभा सुजानपुर ने वार्ड नंबर चार में मस्जिद के सामने महारणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने का विरोध किया है। सोमवार को मांग को लेकर मुस्लिम सुधार सभा सुजानपुर का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अमरजीत सिंह से मिला।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद सुजानपुर की ओर से मस्जिद के सामने प्रतिमा को स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे दो समुदायों के बीच भविष्य में मतभेद पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के लगने से उन्हेंं कोई भी आपत्ति नहीं है, लेकिन इसे मस्जिद के सामने न लगाया जाए। यदि ऐसा होता है तो नफरत की भावना पैदा हो सकती है। मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में मुस्लिम पहुंचते हैं। यदि मस्जिद के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा होगी तो नफरत की भावना पैदा हो सकती है।

उपायुक्त ने मामला आगामी कार्रवाई के लिए एसडीएम सुजानपुर को मार्क किया है। मामले में आगामी कार्रवाई एसडीएम सुजानपुर की तरफ से की जाएगी। मुस्लिम सुधार सभा सुजानपुर के महासचिव रफीक ने कहा कि मस्जिद के सामने महाराणा प्रताप का स्टेच्यू लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर का सौंदर्यीकरण हो रहा है, जो कि अच्छी बात है। शहर सुंदर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण की दृष्टि से सुजानपुर में बेहतर कार्य हो रहे हैं, लेकिन मस्जिद के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को लगाया जाना सही नहीं है, इसलिए इस प्रतिमा को कहीं अन्य जगह पर स्थापित कर दिया जाए।
मुस्लिम सुधार सभा सुजानपुर के महासचिव रफीक ने कहा कि नगर परिषद सुजानपुर की ओर से मस्जिद के सामने महाराणा प्रताप का स्टेच्यू लगाया जा रहा है। इसे कहीं अन्य जगह लगाया जाए। इसको लेकर उपायुक्त हमीरपुर को मांगपत्र सौंपा गया है। मस्जिद के सामने प्रतिमा लगने से भविष्य में मतभेद वाली स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए इसका स्थान बदला जाए।
