November 16, 2026
Manoranjan

वीकेंड पर ‘छावा’ की दहाड़, कमाई हुई 116 करोड़ पार

। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पहले वीकेंड में तीन दिनों में भारतीय बाजार में 116 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है।

फिल्म ‘छावा’ को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं।फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत शानदार ओपनिंग से की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में 31 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। फिल्म छावा ने दूसरे दिन 37 करोड़ और तीसरे दिन 48.5 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म छावा ने तीन दिनों में भारतीय बाजार में करीब 117 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म छावा विक्की कौशल के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है। इसके अलावा यह फिल्म इस साल हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।

Related posts

‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, PM इंदिरा गांधी बन कंगना रनौत ने छेड़ा दुश्मनों के खिलाफ युद्ध

Admin

Allu Arjun Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया, ‘पुष्पा 2’ के चलते संध्या थिएटर में मची भगदड़ में हुई थी महिला की मौत

Admin

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले ही दिन कमाए इतने करोड़ रुपए।

Admin

Leave a Comment