19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

विक्रमादित्य सिंह बोले-दिल्ली में कांग्रेस का ‘ज़ीरो’ खतरे की घंटी, आप और बीजेपी में था मुकाबला

शिमला: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा “दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी सरकार के बीच था. ये हम सबको पता था और रिजल्ट में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है.”

कांग्रेस के लिए चिंताजनक स्थिती

विक्रमादित्य सिंह ने कहा “कांग्रेस ने दिल्ली में लगातार 15 सालों तक राज किया है. इसके बाद कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाना चिंताजनक स्थिति है. कांग्रेस की हार को लेकर पार्टी हाईकमान संज्ञान लेगा. हमें अभी से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा जिससे आगे चलकर पार्टी के पक्ष में बेहतर रिजल्ट आएंगे.”

बीजेपी पर लगाए ये आरोप

विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा “जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं. वहां पर केंद्र सरकार एक व्यवस्थित तरीके से विकास कार्यों को रोकने के लिए फंड और अन्य ग्रांट को दबाने का काम करती है और फिर उसका लाभ उठाती है. ये पूरे राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य की बात है.”

कांग्रेस की दिल्ली में जीरो की हैट्रिक

15 सालों तक दिल्ली में राज करने वाली कांग्रेस आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. साल 2015 से कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई है. साल 2015, 2020 और 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई है. इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप की थी. बता दें कि इस बार बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 और आम आदमी पार्टी 22 सीटें जीतने में कामयाब रही. वहीं, कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई.

Related posts

संशोधित पेंशन के मामले में समय पर पूरा नहीं हुआ हाईकोर्ट का आदेश, शिक्षा विभाग के बड़े अफसरों पर जेल जाने की लटकी तलवार

Admin

Himachal News: हिमाचल में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति 14 मार्च से फिर शुरू, होटल-ढाबा कारोबार को राहत

Admin

संजौली मस्जिद विवाद में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष की याचिका व लोकल रेजिडेंट्स के आवेदन पर फैसला लेगी जिला अदालत

Admin

Leave a Comment