November 2, 2026
Baijnath

शुद्व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ, 13 फरवरी :- बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने वागण(धानग) में बैजनाथ पपरोला शहर उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ पपरोला शहरी इलाके में पेयजल आपूर्ति के लिये अमरूत-2 के अंतर्गत 4442 लाख से पेयजल योजना निर्मित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के निर्माण से 6697 घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होंगी और इससे 17 हजार 975 लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
विधायके ने कहा कि पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिये बिनवा नदी पर बनने वाली इस योजना में 19 भंडारण टैंक निर्मित किये जायेंगे। इससे प्रतिदिन 45 लाख 97 हजार 540 लीटर पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। उन्होंने पपरोला बैजनाथ के लोगों को इस महत्वपूर्ण पेयजल योजना की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बैजनाथ के लिये बड़ी पेयजल योजना के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पूरे विधान सभा क्षेत्र में भरपूर और शुद्ध पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुख सरकार जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिये प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सैलभ अवस्थी,पृथी करोटी, अशोक सुग्गा, सुमित सत्ती, रणजीत राणा, मनोज कपूर, चमन भट्ट, मुनिश, अधिशासी अभियंता राहुल धीमन, एसडीओ शरती शर्मा, बीडीओ राकेश पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath BJP: 1984 के दंगों के कथित आरोपी को सम्मान देना सिख समुदाय का अपमान: गुरमीत सिंह

Admin

पपरोला के कृषक श्री गरीब दास जी भारत की राष्ट्रपति श्री मति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत

Admin

बीड़ में तेधधार हथियार से हमला, दो पर्यटक घायल

Admin

Leave a Comment