24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

हिमाचल में एक और घोटाला: PM आवास योजना में हो रही बड़ी गड़बड़ी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में तरह-तरह के घोटाले सामने आ रहे हैं। कहीं डेढ़ करोड़ की सरकारी रेत-बजरी चमत्कारी खच्चर गायब कर रही है तो कहीं पर ठेकेदार सरकारी सीमेंट गोलमाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है- जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला किया गया है।

PM आवास योजना में घोटाला

आपको बता दें कि जिले के छोहारा ब्लॉक की टिक्करी पंचायत सचिव पर PM आवास योजना के तहत एक लाभार्थी को तीन बार NOC देने के आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर पंचायत में काफी चर्चा हो रही है।

NOC की जांच की जाएगी

वहीं, मामले की शिकायत मिलने पर ADC शिमला अभिषेक वर्मा ने BDO को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने PM आवास योजना के तहत पंचायत सचिवों की ओर से जारी किए NOC की जांच की जाएगी। साथ ही PM आवास योजना के तहत दोबारा सर्वे किया जाएगा। अगर जांच में गलत NOC पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

49 सचिवों, 10 प्रधानों पर आरोप

विदित रहे कि, PM आवास योजना के तहत लाभार्थी को डेढ़ लाख रुपए की राशि मिलती है। शिमला में कुल 412 पंचायतें हैं- जिनमें से 48 पंचायत सचिवों और दस प्रधानों के खिलाफ PM आवास योजना से लेकर सरकारी सीमेंट की हेराफेरी और काम की गुणवत्ता में खामी के आरोपों की जांच चल रही है।

PM आवास योजना के लाभ

PM आवास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को पक्के मकान प्रदान करने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत, लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए ₹1.5 लाख तक की सहायता राशि दी जाती है- जिसे तीन किस्तों में वितरित किया जाता है।

Related posts

Weather Update: हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला: निचले इलाकों में धूप, ऊंचे क्षेत्रों में बादल; रविवार को बारिश-हिमपात की संभावना

Admin

हिमाचल में बिजली की प्रति यूनिट पर लगेगा 10 पैसे मिल्क सेस, बिल पेश

Admin

हिमाचल में 2 सालों से खाली सभी पोस्ट होंगी खत्म, सरकार ने जारी किए आदेश

Admin

Leave a Comment