25 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

Baijnath: शिव मंदिर बैजनाथ के मार्ग से प्रशासन ने हटाये क़ब्ज़े।‌

बैजनाथ में हटाया अतिक्रमण

संवाद सहयोगी, बैजनाथ। नगर परिषद क्षेत्र बैजनाथ में शिव मंदिर को जाने वाले मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों को सोमवार को हटाया गया। इस मौके पर नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। काफी समय से शिकायतें आ रही थी कि चौबीन चौक के समीप से बैजनाथ शिव मंदिर को जाने वाले मार्ग में कई लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। यही नहीं मंदिर गेट के समीप दुकानदारों ने भी सड़क पर अपने सामान लगा दिए थे। इस कारण मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ‌ सोमवार को मौके पर कई कब्जों को हटाया गया। साथ ही सड़क पर सामान रखने वाली दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई कि वे सामान हटा लें। ‌ अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनका सामान जप्त कर लिया जाएगा। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि यहां सभी दुकानदारों को सड़क से सामान हटाने के लिए कहा गया है।‌ उन्होंने कहा कि यह मार्ग शिव मंदिर की तरफ जाता है और इससे श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है।

Related posts

2 दिनों में बिजली और मार्ग होंगे बहाल- SDM

Admin

बैजनाथ में उचित मूल्य की दुकान का उद्घाटन: विधायक किशोरी लाल ने कहा, जन-जन तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने को सरकार प्रतिबद्ध

Admin

ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment