23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

Baijnath Paprola News: उखाड़ी गई सड़कों की पहले मरम्मत करें, फिर करें नई खुदाई : विधायक किशोरी लाल

अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश

बैजनाथ, 20 जुलाई (वीर खड़का)।
बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाओं के लिए उखाड़ी गई सड़कों और रास्तों की पहले मरम्मत सुनिश्चित की जाए, उसके बाद ही नई खुदाई का कार्य किया जाए।

दरअसल, जल शक्ति विभाग द्वारा सीवरेज और पेयजल योजनाओं के तहत लोक निर्माण विभाग की पपरोला–उतराला सड़क, गणेश बाजार–घिरथोली मार्ग, पंडोल रोड–रेलवे फाटक संपर्क मार्ग तथा नगर पंचायत पपरोला के मुख्य बाजार से पटवार खाना, वार्ड नंबर-8 और वार्ड नंबर-10 की कई गलियों में पाइपलाइन बिछाने और चैंबर निर्माण के लिए खुदाई की गई थी। लंबे समय तक इन सड़कों और गलियों की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और इसको लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं।

जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक किशोरी लाल ने सोमवार को जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सड़क और रास्तों की मरम्मत कराई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक शर्मा तथा सहायक अभियंता राजेश शर्मा ने विधायक को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय सूद ने बताया कि पपरोला–उतराला मार्ग पर सीतारमणी आश्रम तक सड़क मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये के टेंडर जारी किए जा चुके हैं और कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा गणेश बाजार–घिरथोली मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन इनके कारण आम जनता को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी नई खुदाई से पहले पहले से क्षतिग्रस्त सड़कों और मार्गों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related posts

सीएम दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर , बैजनाथ पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान।

Admin

पूर्ण राज्यत्व दिवस को अवेरी से लेकर अवाहीनाग मोड तक No Parking Zone घोषित। पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान।

Admin

सीपीएस एवं विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ।

Admin

Leave a Comment