August 19, 2026
Baijnath

पूर्व विधायक अपने कार्यकाल की कार्यप्रणाली में झांककर करें टिक्का टिप्पणी-राव।

बैजनाथ 15 सितंबर (ब्यूरो रिपोर्ट)

बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविन्दर राव ने पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी द्वारा की गयी कांग्रेस सरकार पर टिक्का टिप्पणी का पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की दयनीय हालत बनी हुई थी।राव ने कहा कि जिस बस अड्डे निर्माण की बात पूर्व विधायक कर रहे हैं उसको बनाने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है।राव ने कहा कि पूर्व में रहे मंत्री स्वर्गीय पंडित संत राम ने अपने कार्यकाल के दौरान बैजनाथ बस अड्डे व बस डिप्पु को शुरू करवाया था।इसके साथ राव ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक किशोरी लाल ने अपने 2012 से 2017 के कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से उचित धनराशि के साथ शिलान्यास करवाकर आधुनिक तकनीक से बस अड्डे के निर्माण कार्य की नींव को रखा था।राव ने कहा कि किशोरी लाल के सफ़ल प्रयासों से ही आज आधुनिक तकनीक के साथ बैजनाथ बस अड्डे का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर सुचारू रूप से करवाया जा रहा है।राव ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार का बैजनाथ इस अड्डे के निर्माण में कोई योगदान नहीं है। राव ने कहा जिस बस अड्डे की बात पूर्व विधायक कर रहे हैं उसी बस अड्डे के सबसे पुराने बस डिप्पो से मुलख राज प्रेमी ने अपने कार्यकाल के दौरान 50 बसों को स्टाफ़ सहित बैजनाथ की जनता के साथ धोखा करते हुए जोगिंदर नगर के लिए स्थान्तरण कर दिया था।इसके साथ पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार पूर्व विधायक द्वारा किया गया।राव ने कहा आज मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल के कुशल नेतृत्व में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र आधुनिकता के साथ सड़कों पीने के पानी स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

Related posts

भव्य शोभा यात्रा और झंडा रस्म के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

Admin

बैजनाथ-सुजानपुर, जंडपुर, त्रेहल, नागटा रूट पर बस सेवा शुरु ।

Admin

Baijnath News: किशोरी लाल ने आपदा प्रभावितों से ऑनलाइन संवाद कर जानी स्थिति; वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से भेजी गई राहत सामग्री।

Admin

Leave a Comment