September 16, 2026
Baijnath

शिवनगरी बैजनाथ जल्द ही गणपति बप्पा मोरया के रंग में रंगने वाली है ।

बैजनाथ 15 सितंबर (वीर खड़का)

शिवनगरी बैजनाथ जल्द ही गणपति बप्पा मोरया के रंग में रंगने वाली है । सितंबर माह की 19 तारीख से 28 तारीख तक बैजनाथ पपरोला जैसे मुख्य कस्बो के अलावा गांव-गांव गणपति बाबा की धूम मचने वाले हैं । बैजनाथ उप मंडल में गणेश उत्सव बिना किसी सरकारी सहायता के लोगों की भागीदारी से पिछले कुछ सालों से बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । इसी संबंध में बैजनाथ गणेश उत्सव के मुख्य आयोजक गणेश युवा मंडल ने अपनी तैयारियां पूरी जोर जोर से आरंभ कर दी है। गणेश युवा मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर को चौबीन चौक से शिव मंदिर बैजनाथ तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी इसके बाद शिव मंदिर के साथ लगती पार्किंग में बनाए गए भव्य पंडाल में गणेश मूर्ति की स्थापना की जाएगी हर रोज रात को 7:00 बजे से 10:00 बजे तक भजन संध्या हुआ है करेगी । इन भजन संध्याओं में पूरे हिंदुस्तान में धार्मिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को बुलाया गया है वहीं पर इन भजन संध्याओं का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर की झांकियां रहेगी राजेश शर्मा ने बताया रोज रात को आने वाले भक्तों के लिए हलवा पुरी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है 28 तारीख को भंडारे का आयोजन किया गया है भंडारे के बाद शाम 3:00 बजे सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में बिनबा नदी के किनारे गणेश विसर्जन किया जाएगा । 19 सितंबर को ही अति पुराने गणपति महाराज के मंदिर में मूर्ति की स्थापना की जाएगी हाल में ही इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है ।

Related posts

बैजनाथ में विधायक के रोज़ाना गुजरने वाले रास्ते पर भी अधूरा निर्माण, श्रद्धालु परेशान—नगर परिषद पर सवाल

Admin

चडियार के शारदा सिमसा माता मंदिर में चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

Admin

बैजनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी: चि*ट्टे तस्करी मामले में पंजाब से पश्चिम बंगाल तक धावा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

Admin

Leave a Comment